अमरीका ने इबोला के प्रसार को रोकने के उपायों के अंतर्गत देश आने वाले सभी हवाई यात्रियों के लिए यह बताना अनिवार्य कर दिया है कि क्या उन्होंने पिछले 21 दिनों के दौरान कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की यात्रा की है।
अमरीका के रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सी.डी.सी.) के नए आदेश के अनुसार यह नियम तीन नवंबर से लागू होगा। यात्रियों को यह जानकारी डिजिटल माध्यम से या कागज पर देनी होगी।
सी.डी.सी. नए नियमों और उनके अनुपालन की प्रक्रिया के बारे में अमरीका तथा अन्य देशों की प्रमुख विमानन कंपनियों को जानकारी देगा।
ये उपाय अफ्रीका में इबोला के बुंदिबुग्यो स्वरूप के मौजूदा प्रकोप के बीच किए जा रहे हैं। सी.डी.सी. ने उन विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाए हैं, जिन्होंने पिछले तीन सप्ताह के दौरान युगांडा या दक्षिण सूडान की यात्रा की है। सी.डी.सी. ने कहा है कि मौजूदा प्रकोप से जुड़ा कोई भी मामला अब तक अमरीका में सामने नहीं आया है।