अक्टूबर 10, 2026 9:17 पूर्वाह्न

printer

अमरीका ने वैश्विक बाजार में रूसी डीजल की बिक्री पर लगे प्रतिबंधों में अगले वर्ष अप्रैल तक ढील दी

अमरीका ने आज अगले साल 7 अप्रैल तक रूसी डीज़ल की बिक्री पर लगी पाबंदियां हटा लीं। अमेरिकी ट्रेज़री डिपार्टमेंट की यह घोषणा अमरीकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत और अमरीकी व ग्लोबल मार्केट में डीज़ल की सप्लाई के लिए हुए समझौते के कुछ ही मिनटों बाद आई। इससे पहले, ट्रंप ने कहा था कि रूस तुरंत 3 लाख टन से ज़्यादा डीज़ल की सप्लाई करेगा, इसके बाद नवंबर में 5 लाख टन और उसके तुरंत बाद 10 लाख टन (एक मिलियन टन) डीज़ल की सप्लाई होगी।

यूक्रेन द्वारा रूसी रिफाइनरियों पर हमले के कारण दुनिया भर में डीज़ल की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे मॉस्को को डीज़ल के निर्यात पर रोक लगानी पड़ी। सऊदी अरब में रिफाइनरियों पर हूथी मिलिशिया के हमलों ने भी तेल की सप्लाई को और कम कर दिया था। ट्रंप पर नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से पहले तेल की कीमतें कम करने के लिए कदम उठाने का राजनीतिक दबाव है।