अमरीका में प्रतिनिधि सभा ने रूस के अधिकारियों और उसकी अर्थव्यवस्था को लक्षित करते हुए व्यापक प्रतिबंध लागू करने का फैसला किया है। यह फैसला ऐसे समय पर लिया गया है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को, यूक्रेन के खिलाफ युद्ध जारी रखने के लिए वित्तीय संसाधनों की अधिक आवश्यकता है।
इस विधेयक का नाम दक्षिण कैरोलिना के दिवंगत सीनेटर लिंडसे ग्राहम के नाम पर रखा गया है। इस विधेयक के समर्थन में 262 और विरोध में एक सौ 59 सांसदों ने मतदान किया। विधेयक को पारित होने के बाद अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के हस्ताक्षर के लिए भेजा गया है।
यह विधेयक राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के व्हाइट हाउस में लौटने के बाद से यूक्रेन का समर्थन करने का सबसे महत्वाकांक्षी प्रयास है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की इस विधेयक को पारित कराने के लिए दबाव बना रहे थे और उन्होंने पिछले महीने इसे पारित करने से ठीक पहले सीनेटरों से प्रत्यक्ष अपील की थी।
यह विधेयक रूस के ऊर्जा आपूर्ति प्रणाली पर प्रतिबंध लगाता है साथ ही ट्रंप ने रूस के तेल और प्राकृतिक गैस के शीर्ष पांच आयातकों पर सौ प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की अनुमति देता है।