अक्टूबर 12, 2026 2:03 अपराह्न

printer

अमरीका: करदाताओं के पैसे से राजनीतिक प्रचार-प्रसार वाले टी.वी. विज्ञापन पर संघीय अदालत ने लगाई अस्थायी रोक

अमरीका में एक संघीय न्यायाधीश ने कल रात ट्रम्प प्रशासन के उन टेलीविजन विज्ञापनों के प्रसारण पर अस्थायी रोक लगा दी, जिनमें करदाताओं के पैसे से राष्ट्रपति का राजनीतिक प्रचार-प्रसार किया जा रहा था।

न्यूयॉर्क की संघीय जिला न्यायाधीश जेनिफर एल. रोशोन ने यह आदेश उन संगठनों के पक्ष में दिया, जिन्होंने इन विज्ञापनों को सरकारी धन का अवैध इस्तेमाल बताते हुए चुनौती दी थी। इनमें गैर-दलीय निगरानी संगठन कॉमन कॉज भी शामिल है। यह आदेश ऐसे समय आया है, जब ट्रम्प प्रशासन ने कहा था कि विज्ञापन अभियान पहले ही समाप्त होने वाला है।