अक्टूबर 10, 2026 11:40 पूर्वाह्न

printer

अमरीका के सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को सम्मानित किया

अमरीका के सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने असाधारण वीरता का प्रदर्शन करने वाले भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को सम्मानित किया। कैप्‍टन ने 30 सितम्‍बर को फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड-1073 में कथित अपहरण के प्रयास को विफल किया था। श्री कृष्णमूर्ति ने कहा कि कैप्टन स्मित के साहस और सूझबूझ ने दुबई से तेल अवीव जाने वाली उड़ान में सवार यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जान बचाने में मदद की।

कैप्‍टन स्मित का अबू धाबी के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि वह तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। इस बीच, इस्राएल के राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग ने घोषणा की है कि कैप्टन स्मित को उनके कार्यों के सम्मान में इस्राएल का नागरिक वीरता राष्ट्रपति पुरस्कार दिया जाएगा।