सितम्बर 13, 2026 1:42 अपराह्न

printer

अमरीका ने नेपाल को बाढ़ पीड़ितों की पहचान करने में मदद के लिए अतिरिक्त 10 लाख डॉलर की स्‍वीकृति दी

अमरीका ने नेपाल को बाढ़ पीड़ितों की पहचान करने में मदद के लिए अतिरिक्त दस लाख डॉलर की स्‍वीकृति दे दी है। इस स्‍वीकृति से नेपाल में  आपदा राहत के लिए अमरीकी विदेश विभाग की सहायता राशि 50 लाख डॉलर से अधिक हो गई है।

नई धनराशि नेपाल पुलिस को फोरेंसिक सहायता प्रदान करेगी। विदेश विभाग के अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक्स और कानून प्रवर्तन मामलों के ब्यूरो ने पीड़ितों की पहचान में नेपाली सरकार की सहायता के लिए इस सहायता को मंजूरी दी है।

अमरीकी अधिकारी डीएनए विश्लेषण किट सहित सबसे जरूरी आवश्यकताओं का आकलन करने के लिए नेपाल पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। यह फोरेंसिक सहायता बाढ़ पीडितों के लिए आपातकालीन भोजन, आश्रय, स्वास्थ्य सेवा और अन्य राहत उपायों के लिये दी गई है ।

इस बीच नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1386 हो गई है। आठ प्रभावित जिलों से और शव बरामद किए गए हैं। पिछले महीने की 26 तारीख को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास हिमस्खलन से आई बाढ़ ने उत्तरी और मध्य नेपाल के कस्बों और गांवों को तबाह कर दिया है ।