तुर्कीए में संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हो गई है। सम्मेलन में, वैश्विक तापमान वृद्धि के मुख्य कारण जीवाश्म ईंधन को मानने को लेकर गहरे मतभेद थे। जीवाश्म ईंधन, जलवायु वित्त और अन्य प्रमुख मुद्दों पर असहमति के कारण समझौता नहीं हो सका। 27 सदस्य देशों वाले यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने तुर्की-ऑस्ट्रेलिया द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को, जीवाश्म ईंधन का उल्लेख न होने के कारण अस्वीकार कर दिया। इनमें रूस और सऊदी अरब भी शामिल थे। हालांकि, कई देशों ने आम सहमति तक पहुंचने का समर्थन किया और अनिच्छा से ही सही, प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
News On AIR | नवम्बर 22, 2026 9:53 अपराह्न
तुर्कीए में संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त हुई