अक्टूबर 17, 2026 8:50 अपराह्न

printer

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने फारस की खाड़ी में दो वाणिज्यिक जहाजों पर हमले की जानकारी दी

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस-यू.के.एम.टी.ओ. ने आज बताया कि कल सऊदी अरब के तट से दूर फारस की खाड़ी में दो वाणिज्यिक जहाजों पर हमला हुआ। यू.के.एम.टी.ओ. ने कहा कि एक टैंकर पर एक छोटी नाव से दागे गए रॉकेट-चालित ग्रेनेड से हमला किया गया, जबकि दूसरे पर एक अज्ञात मिसाइल से हमला हुआ। दोनों जहाजों के चालक दल सुरक्षित हैं। किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
 
इस बीच, ईरान के सरकारी प्रसारक ने बताया कि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर ने सूचना दी है कि होर्मुज जलडमरूमध्य में नौसेना द्वारा बिछाई बारूदी सुरंग से टकराने के बाद 20 लाख बैरल से अधिक कच्चे तेल से लदे एक सुपरटैंकर में आग लग गई।