केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे के साथ बैठक की। इस बैठक में नेशनल टेस्ट हाउस – एनटीएच कैडर के पुनर्गठन और इसकी परीक्षण सुविधाओं को मजबूत करने पर चर्चा की गई, ताकि वे वैश्विक मानकों पर खरे उतर सकें। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री जोशी ने कहा कि बैठक के दौरान एक मजबूत और भविष्य के लिए तैयार परीक्षण इकोसिस्टम बनाने पर जोर दिया गया। एक ऐसी प्रणाली जो गुणवत्ता आश्वासन में मदद करे, उपभोक्ता संरक्षण को मजबूत करे और उत्पादों की गुणवत्ता व सुरक्षा में लोगों का भरोसा बढ़ाए। चर्चा में परीक्षण इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने, तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने और एनटीएच के संस्थागत ढांचे को मजबूत करने पर भी बल दिया गया।
News On AIR | अगस्त 20, 2026 4:33 अपराह्न
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उपभोक्ता मामले विभाग की सचिव निधि खरे के साथ बैठक की