अगस्त 24, 2026 10:49 पूर्वाह्न

printer

छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा और मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी जारी

मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा और पूर्वी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, झारखंड, केरलम, माहे, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई है। इस अवधि के दौरान तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, तेलंगाना, उत्तराखंड, विदर्भ, पश्चिमी मध्य प्रदेश और उत्तर पूर्वी क्षेत्र में भी इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंतरिक कर्नाटक, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।