सितम्बर 28, 2026 7:16 पूर्वाह्न

printer

 केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह नई दिल्ली में पशुधन बीमा पोर्टल की करेंगे शुरुआत

केंद्रीय मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह आज नई दिल्ली में पशुधन बीमा पोर्टल की शुरुआत करेंगे। इसे देश में पशुधन बीमा सेवाओं के डिजिटल रूपांतरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
 
मंत्रालय के अनुसार, यह पोर्टल पशुधन बीमा के लिए एकीकृत डिजिटल मंच के रूप में काम करेगा। इसके जरिए बीमा योजना के अंतर्गत बीमित पशुओं की पॉलिसी जारी करने, दावों के निपटारे, निगरानी और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा।
 
पोर्टल पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 11 क्षेत्रीय भाषाओं में भी सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे पशुपालक अपनी परिचित भाषा में जानकारी और बीमा सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।