पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के कार्य योजना की समीक्षा के लिए कल एक उच्च-स्तरीय बैठक की। इस बैठक में अब तक उठाए गए कदमों और सर्दियों के मौसम से पहले व उसके दौरान ज़रूरी उपायों की समीक्षा की गई।