सितम्बर 29, 2026 7:46 पूर्वाह्न

printer

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंची

जापान में चल रहे एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने निशानेबाजी सहित कई स्‍पर्धाओं में और पदक जीते हैं। एथलेटिक्स में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में भी भारत को दो पदक मिले हैं। यशवीर सिंह ने रजत पदक जीता, जबकि रोहित यादव ने कांस्य पदक हासिल किया।

पुरुषों की लंबी कूद में श्रीशंकर मुरली ने रजत पदक जीता। गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 15 सौ मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया।

निशानेबाजी में ईशा सिंह ने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक जीता।

पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। इससे पहले उन्होंने 3 हजार मीटर स्टीपलचेज में भी कांस्य पदक जीता था। विथ्या रामराज ने महिलाओं की 4 सौ मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता।

कुराश में भी भारत को एक कांस्य पदक मिला। पिंकी बलहारा ने महिलाओं के अंडर 78 किलोग्राम भार वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया।

इस बीच, भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में पहुंच गई। भारत-अफगानिस्तान क्वार्टर फाइनल मैच खराब मौसम के कारण रद्द कर दिया गया। पदक तालिका में भारत के कुल 45 पदकों के साथ 12वें स्थान पर है, जिनमें चार स्वर्ण, 20 रजत और 21 कांस्य पदक है।