अक्टूबर 10, 2024 2:55 अपराह्न

printer

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बिहार ने देशभर में जनभागीदारी और कचरा इकाइयों की सफाई में पहला स्थान प्राप्त किया

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत बिहार ने देशभर में जनभागीदारी और कचरा इकाइयों की सफाई में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, अभियान के अंतर्गत राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान के तहत पटना जिले को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने पटना में आयोजित एक समारोह में उप विकास आयुक्त समीर सौरभ को जनभागीदारी अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, कैमूर जिले को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।

 
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला