संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि पश्चिमी सहारा में 35 साल पुराना संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन समाप्त हो जाएगा। सुरक्षा परिषद ने इसके जनादेश को आगे नहीं बढ़ाया है। पश्चिमी सहारा में जनमत संग्रह के लिए संयुक्त राष्ट्र मिशन की स्थापना 1991 में की गई थी। इसका उद्देश्य युद्धविराम की निगरानी करना और आत्मनिर्णय के लिए जनमत संग्रह आयोजित करना था, लेकिन मतदाताओं की पात्रता को लेकर असहमति के कारण ऐसा कभी नहीं हो सका। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुटेरेस ने बताया कि 1 नवंबर से इस मिशन को समाप्त की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसके तहत मिशन की संपत्तियां उन देशों को लौटा दी जाएंगी जिन्होंने इसमें योगदान दिया था। है।
News On AIR | नवम्बर 2, 2026 1:38 अपराह्न
पश्चिमी सहारा में 35 साल पुराना संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन होगा समाप्त