नवम्बर 7, 2026 1:56 अपराह्न

printer

भारतीय राजनयिक शिवानी गुप्ता संयुक्त राष्ट्र की प्रशासनिक और बजट मामलों की सलाहकार समिति के लिए निर्वाचित हुईं

भारतीय राजनयिक शिवानी गुप्‍ता को संयुक्‍त राष्‍ट्र की प्रशासनिक और बजट मामलों की सलाहकार समिति में निर्वाचित किया गया है। उनका कार्यकाल जनवरी 2027 से तीन वर्ष के लिए होगा। सुश्री शिवानी के निर्वाचन पर संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी मिशन ने सभी सदस्‍य देशों को सहयोग के लिए धन्‍यवाद दिया। 
 
प्रशासनिक और बजट मामलों की सलाहकार समिति संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा की एक समिति है। इसमें 21 सदस्‍य होते हैं। यह समिति सदस्‍य देशों के अंशदान के उचित उपयोग पर नजर रखती है।