अप्रैल 22, 2026 8:30 अपराह्न

printer

गुजरात के उमरेठ विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी, मतदान कल

गुजरात के आणंद जिले में उमरेठ विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यहां कल वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। कुल छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें भारतीय जनता पार्टी के हर्षद परमार और कांग्रेस के भृगुराजसिंह चौहान के बीच सीधा मुकाबला है।
 
इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों और अन्य आवश्यक चुनाव सामग्री से लैस मतदान कर्मचारियों को उनके संबंधित मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया है। प्रशासन ने मतदाताओं के लिए सुचारू और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा और विशेष व्यवस्था की है।
 
विधायक गोविंद परमार के असामयिक निधन के कारण यह उपचुनाव कराया जा रहा है।