अक्टूबर 14, 2026 7:37 अपराह्न

printer

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रूस पर अमरीका द्वारा घोषित ऊर्जा युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्‍लोदोमिर ज़ेलेंस्की ने आज रूस पर अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प द्वारा घोषित ऊर्जा युद्धविराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। राष्‍ट्रपति ज़ेलेंस्की ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि रूस ने रातोंरात यूक्रेन की ऊर्जा और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर बड़े पैमाने पर हमला किया। इससे लगभग 6 लाख लोग बिजली से वंचित हो गए। उन्होंने कहा कि रूस की सेना ने कीव और खार्किव क्षेत्र में ऊर्जा सुविधाओं को निशाना बनाने के लिए बैलिस्टिक मिसाइलों और हमलावर ड्रोन का इस्तेमाल किया।