अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने सुझाव दिया है कि यूक्रेन को नया राष्ट्रपति चुनना चाहिए, जो रूस के साथ संघर्ष समाप्त करने के लिए समझौता करने में सक्षम हो। उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को रूस के तेल शोधक कारखानों, विशेष रूप से डीजल ईंधन का उत्पादन करने वाली इकाइयों को निशाना बनाने को लेकर भी चेतावनी दी।
व्हाइट हाउस परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए श्री ट्रंप ने कहा कि इस तरह के हमलों से वैश्विक बाजारों में ईंधन की आपूर्ति बाधित हो सकती है। जिससे अमरीका के किसानों और पशुपालकों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।
श्री ट्रम्प की यह टिप्पणी उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर कहा था कि रूस तत्काल अमरीका और वैश्विक बाजारों के लिए तीन लाख टन से अधिक डीजल की आपूर्ति करेगा।