सितम्बर 23, 2026 9:59 अपराह्न

printer

यूक्रेन रूस के साथ द्विपक्षीय ऊर्जा युद्धविराम के लिए तैयार: वोलोदोमीर ज़ेलेंस्की

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदोमीर ज़ेलेंस्की ने पुष्टि की है कि यूक्रेन रूस के साथ द्विपक्षीय ऊर्जा युद्धविराम के लिए तैयार है। संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के लिए न्यूयॉर्क आए श्री ज़ेलेंस्की ने अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प से मुलाकात की और कहा कि वार्ता सकारात्मक रही।
 
सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि अमरीका और यूक्रेन दोनों इस साल के अंत से पहले युद्ध समाप्त करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में उन संभावित तनाव कम करने वाले कदमों पर चर्चा की गई जो कूटनीति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला