अक्टूबर 15, 2026 4:44 अपराह्न

printer

यूक्रेन ने रूस के तेल शोधन संयंत्रों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए

यूक्रेन ने आज रूस के तेल शोधन संयंत्रों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा प्रणालियों ने तेल शोधन संयंत्र पर हमला करने वाली यूक्रेन की चार फ्लेमिंगो मिसाइलों और 69 ड्रोन को मार गिराया। हालांकि, ड्रोन के मलबे से तेल शोधन संयंत्र में आग लग गई। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूस की ओर से ठुकराया गया ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर अस्थायी युद्धविराम अब समाप्त हो गया है।