नवम्बर 7, 2026 1:29 अपराह्न

printer

दुबई फिटनेस चैलेंज की पांच किलोमीटर दौड़ में यूएई के मंत्री अब्दुल्ला बिन टॉक अल मारी सहित 60 कारोबारी और उद्यमी शामिल हुए

संयुक्‍त अरब अमीरात के वित्‍त और पर्यटन मंत्री अब्‍दुल्‍ला बिन टॉक अल मारी ने कल दुबई फिटनेस चैलेंज की पांच किलोमीटर दौड़ में भागीदारी की। भारतीय वाणिज्‍य दूतावास द्वारा आयोजित इस सामुदायिक दौड़ में, दुबई में भारत के महावाणिज्‍य दूत डॉ. ई. विष्‍णुवर्धन सहित 60 कारोबारी और उद्यमी शामिल हुए। 
 
दुबई में 2017 से हर साल इस दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें लगातार 30 दिन 30 मिनट तक शारीरिक रूप से सक्रिय रहने को प्रोत्‍साहित किया जाता है। इसका उद्देश्‍य दुबई में फिटनेस और स्‍वस्‍थ जीवन-शैली को बढ़ावा देना है।