सितम्बर 28, 2026 2:13 अपराह्न

printer

यूक्रेन में रूसी हमलों के बाद कीव क्षेत्र में 2 लोगों की मौत

यूक्रेन में, रूसी हमलों के बाद कीव क्षेत्र में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि खार्किव में 9 बच्चों सहित 28 लोग घायल हो गए। सोशल मीडिया पोस्ट में यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा कि रूस ने पूरी रात यूक्रेनी क्षेत्रों पर हमले किए। इन ड्रोन हमलों से कीव को भी नुकसान पहुंचा है, जिसमें आवासीय भवन, संचार बुनियादी ढांचा और ईंधन स्टेशन प्रभावित हुए हैं। वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी वायु रक्षा इकाइयों ने रात भर मॉस्को, क्रीमिया, आज़ोव सागर और काला सागर सहित 16 रूसी क्षेत्रों में यूक्रेनी स्थिर-पंख वाले ड्रोनों को रोककर नष्ट कर दिया।

     

रूस के रक्षा मंत्रालय ने अपने आधिकारिक टेलीग्राम चैनल पर कहा कि रूसी बलों ने यूक्रेन में रसद केंद्रों और बंदरगाह बुनियादी ढांचे के साथ-साथ कथित तौर पर यूक्रेनी सशस्त्र बलों के हितों में इस्तेमाल किए जा रहे जहाजों पर मानवरहित हवाई वाहनों का उपयोग करके सामूहिक हमले किए। इससे पहले, अमरीका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद, ज़ेलेंस्की ने कहा कि अमरीका और यूक्रेन दोनों इस साल सर्दियों से पहले युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं।