सऊदी अरब में रियाद के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में 12 लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हुए हैं। कल घरेलू हवाई अड्डे पर हुए इस हमले में चार सऊदी नागरिक, दो बांग्लादेशी नागरिक के साथ ही अमरीका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, सूडान और फिलिस्तीन के भी एक-एक नागरिक मारे गए है।
यह घटना पड़ोसी देश यमन स्थित ईरान समर्थित हाउथी विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के हालिया अभियान के बाद सऊदी हवाई अड्डों, बुनियादी सैन्य ढांचे और तेल सुविधाओं को निशाना बनाकर किए जा रहे हमलों में अचानक हुई वृद्धि का हिस्सा है।
हूती विद्रोहियों ने इससे पहले हवाई अड्डे पर हुए हमलों की जिम्मेदारी ली थी। इस हमले में तीन लोग मारे गए थे, लेकिन उन्होंने अभी तक इस ताजा हमले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, हालांकि उन्होंने सऊदी अरब पर यमन की राजधानी सना में हवाई अड्डे पर बमबारी करने का आरोप लगाया है।