अप्रैल 18, 2026 5:19 अपराह्न | Tripura Tribal Areas Autonomous District Council

printer

टिपरा मोथा पार्टी प्रमुख ने राज्यपाल से मुलाकात कर त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद में सरकार बनाने का दावा पेश किया

टिपरा मोथा पार्टी के प्रमुख प्रद्योत किशोर देबबर्मा ने आज राजभवन में त्रिपुरा के राज्यपाल इंद्रसेना रेड्डी नल्लू से मुलाकात कर त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद में सरकार बनाने का दावा पेश किया। बैठक के दौरान श्री देबबर्मा ने हाल ही में संपन्न स्वायत्त जिला परिषद चुनावों में स्पष्ट बहुमत का दावा किया। उन्होंने राज्यपाल से संवैधानिक प्रावधानों और स्थापित मानदंडों के अनुसार सरकार गठन की अनुमति देने का आग्रह किया।
स्वायत्त जिला परिषद चुनावों में टिपरा मोथा पूर्ण बहुमत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।