अप्रैल 24, 2026 1:34 अपराह्न

printer

त्रिपुरा: जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को होगा

त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के नव निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को सुबह 11 बजे खुमुलवंग स्थित परिषद भवन में आयोजित किया जाएगा। उसी दिन, अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी सदस्य मनोनीत किए जाएंगे। यह जानकारी मुख्य कार्यकारी अधिकारी रावल हेमेंद्र कुमार द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना में दी गई है।