भारत ने चीन की हांगकांग टीम के खिलाफ गुरुवार को ‘महिला एशिया कप 2026’ के 7वें मैच में 137 रन से बड़ी जीत हासिल की। इसी के साथ भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शतकीय पारी के दम पर 5 विकेट खोकर 193 रन बनाए। मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ बतौर सलामी जोड़ी 48 गेंदों में 74 रन की साझेदारी की।
इसके जवाब में चीन 16 ओवर 2 गेंदों में सिर्फ 56 रन पर सिमट गई। शीर्ष स्थान पर बने रहते हुए भारत 5 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगा। वहीं पाकिस्तान अपना पहला मैच जीतकर दूसरे स्थान पर है।