सितम्बर 4, 2026 6:55 पूर्वाह्न

printer

भारत ने दो और विमानों में नेपाल के लिए राहत सामग्री की नई खेप भेजी

भारत ने दो और विमानों के जरिए नेपाल के लिए राहत सामग्री की नई खेप भेजी है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल के लिए साढ़े इक्कीस टन राहत सामग्री लेकर दो सी-130जे विमान काठमांडू पहुंच गए हैं। जिसे नेपाल के विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार मंत्री महाबीर पुन को सौंप दिया गया है। यह सहायता बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जारी राहत और बचाव कार्यों में मदद करेगी।