गृह मंत्रालय, नेपाल में आई बाढ़ के बाद लापता हुए भारत के व्यक्तियों की डीएनए प्रोफाइलिंग कराएगा। इसके के लिए केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान, राज्य फोरेंसिक और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालयों की प्रयोगशालाओं की सेवाएं उपलब्ध करायी जाएँगी।
विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत में रहने वाले संबंधी कुछ सुविधाओं पर अपने जैविक नमूने एकत्र करवाकर डीएनए प्रोफाइल तैयार करवा सकते हैं।
नेपाल पुलिस की सलाह के अनुसार, नेपाली अधिकारियों द्वारा सूचित तकनीकी आवश्यकताओं के अधीन, पहचान के उद्देश्य से ऑटोसोमल एसटीआर डीएनए प्रोफाइलिंग की जा सकती है।
इस संबंध में हेल्पलाइन नंबर है: +977 9841 6160 95। डीएनए प्रोफाइल, नेपाली अधिकारियों द्वारा आवश्यक प्रारंभिक जानकारी के साथ, अज्ञात शवों से प्राप्त डीएनए प्रोफाइल से तुलना के लिए dnacodis@nepalpolice.gov.np पर ईमेल द्वारा भेजी जा सकती हैं।