जुलाई 1, 2026 2:01 अपराह्न

printer

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने डॉक्टरों को स्वास्थ्य सेवा तंत्र की रीढ़ बताया

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने कहा है कि डॉक्टरों का समर्पण, करुणा और अथक प्रयास, स्वास्थ्य सेवा तंत्र की रीढ़ हैं। राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर सोशल मीडिया पर साझा किए गए संदेश में श्री साहा ने कहा कि डॉक्टरों ने सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अपनी निस्वार्थ सेवा से लाखों लोगों का विश्वास अर्जित किया है।
 
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में त्रिपुरा में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। स्नातक और स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या बढाई गई है।
 
डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जीवन करुणा, मानवीय सेवा और चिकित्सा में उत्कृष्टता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा, चिकित्सा शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में डॉ. रॉय का उल्लेखनीय योगदान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।