अक्टूबर 29, 2026 5:17 अपराह्न

printer

त्रिपुरा: मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने अगरतला में किया चाय नीलामी केंद्र का उद्घाटन

त्रिपुरा देश में चाय उत्पादन करने वाले राज्यों में पांचवें और पूर्वोत्तर क्षेत्र में दूसरे स्थान पर है। मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने अगरतला के गोरखाबस्ती में चाय नीलामी केंद्र का उद्घाटन करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री ने बताया कि त्रिपुरा में हर साल लगभग 70 से एक करोड़ किलोग्राम चाय का उत्पादन होता है।

राज्य के 54 चाय बागान इस उद्योग में योगदान दे रहे हैं। नए नीलामी केंद्र से त्रिपुरा की चाय को देश और विदेश के बाजारों में पहचान दिलाने में मदद मिलेगी। मुख्‍यमंत्री ने कहा कि चाय उद्योग के आधुनिकीकरण और विस्तार से राज्य की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, चाय उत्पादकों की आय बढ़ेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इससे खास तौर पर महिलाओं को लाभ मिलेगा।