नई दिल्ली में बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप में ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद महिला डबल्स क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। भारतीय जोड़ी ने जापान की सातवीं वरीयता प्राप्त रिन इवानागा और की नाकानिशी को सीधे सेट में 21-16, 21-12 से हराया।
खेल के बाद मीडिया से बातचीत में गायत्री और ट्रीसा ने कहा कि वे मैच के शुरुआती दो-तीन अंकों में ही विपक्षी खिलाड़ियों की रणनीति समझ गई थीं। उन्होंने बताया कि पहले गेम के दूसरे हिस्से में उन्होंने आक्रामक खेल अपनाया और यही रणनीति दूसरे गेम में भी जारी रखी, जिसका उन्हें फायदा मिला।
पी.वी. सिंधु समेत भारत के कई प्रमुख खिलाडी आज अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलेंगे। नौवीं वरीयता प्राप्त सिंधु का सामना चीन की तीसरी वरीयता प्राप्त वांग झी यी से होगा। युवा खिलाड़ी आयुष शेट्टी इंडोनेशिया के 11वीं वरीयता प्राप्त अल्वी फरहान से मुकाबला खेलेंगे।
पुरुष डबल्स में पांचवीं वरीयता प्राप्त सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी का सामना मलेशिया के जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप से होगा। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी चीन के गुओ शिन वा और चेन फांग हुई से खेलेगी।