नई दिल्ली नगर पालिका परिषद् – एनडीएमसी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल आज ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत लोधी कॉलोनी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर श्री चहल ने कहा कि लगातार 46 रविवार से चल रहा यह अभियान लोगों की बढ़ती भागीदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल करना, समय पर पानी देना और उसे सुरक्षित रखना भी जरूरी है। श्री चहल ने लोगों से अपील की कि वे लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी लें और उन्हें पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करें।
News On AIR | अक्टूबर 25, 2026 7:36 अपराह्न
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत दिल्ली के लोधी कॉलोनी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित