अक्टूबर 30, 2026 6:49 अपराह्न

printer

ट्राई ने दूरसंचार नेटवर्क में एआई के इस्तेमाल से जुड़े दिशा-निर्देशों जारी किये

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने आज दूरसंचार नेटवर्क और सेवाओं में एआई के जिम्मेदारीपूर्ण प्रयोग से जुड़े दिशा-निर्देशों का मसौदा जारी किया है। इस पर संबंधित पक्षों से सुझाव और टिप्पणियां मांगी गई हैं।

संचार मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने समावेशी विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष फरवरी में ‘भारत एआई गवर्नेंस दिशा-निर्देश’ जारी किए थे। इसके साथ ही एआई के संभावित जोखिमों से निपटने के लिए भी जानकारी दी गई थी। 

मंत्रालय ने बताया कि ट्राई की वेबसाइट पर इन मसौदा दिशा-निर्देशों को सुझाव के लिए उपलब्ध कराया गया है।