रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज टोक्यो में जापान के रक्षामंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ शिष्ठमंडल स्तर की वार्ता की। श्री सिंह ने दोनों देशों के रक्षा संबंधों में प्रगति पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सहयोग के कई पहलों में बहुत प्रगति हुई है। श्री सिंह ने कहा कि रक्षा और सुरक्षा सहयोग आपसी संबंधों के बढ़ते हुए महत्वपूर्ण स्तंभ के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि भारत और जापान एक दूसरे की पूरक शक्तियां है और दोनों देशों को संयुक्त विकास, विनिर्माण और दीर्घकालिक प्रौद्योगिकी साझेदारियों पर ध्यान बढ़ाना चाहिए।
जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोईजुमी ने कहा कि दोनों पक्षों ने विदेश मंत्रियों और रक्षामंत्रियों की बैठक में अत्यधिक सार्थक चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस समय जापान और भारत के आस-पास सुरक्षा माहौल गंभीर होता जा रहा है। श्री कोईजुमी ने कहा कि इस पृष्ठभूमि को देखते हुए दोनों देश युद्ध के बाद सुलह-सफाई के लिए दृढ विश्वास बहाल करने के लिए एकमत हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता है और दोनों ही शांतिप्रिय देश हैं तथा कानून के शासन को कायम करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।