सितम्बर 11, 2026 8:45 अपराह्न

printer

अमरीका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमलों की 25वीं बरसी आज

आज अमरीका में 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमलों की 25वीं बरसी है। 11 सितंबर 2001 को अल-कायदा के आतंकवादियों ने चार यात्री विमानों का अपहरण कर लिया था। इनमें से दो विमानों को न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर से टकराया गया, जबकि एक विमान वाशिंगटन डी.सी. के पास पेंटागन से जा टकराया। चौथा विमान यात्रियों द्वारा अपहरणकर्ताओं का विरोध किए जाने के बाद पेंसिल्वेनिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
 
अमरीका में आज हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें अग्निशमन कर्मी, पुलिस अधिकारी, आपातकालीन सेवाओं के कर्मचारी और आम नागरिक शामिल थे। न्यूयॉर्क में पूर्व वर्ल्ड ट्रेड सेंटर स्थल पर मृतकों के नाम पढ़े जा रहे हैं। पेंटागन और पेंसिल्वेनिया में फ्लाइट-93 राष्ट्रीय स्मारक पर भी स्मृति कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।