आज राष्ट्रीय पठन दिवस है। ये दिन प्रतिवर्ष केरलम में पुस्कतकालय आंदोलन के जनक, पुथुवायिल नारायण पणिक्कर की जयंती के उपलक्ष्य मनाया जाता है। केरलम सरकार द्वारा पी. एन. पणिक्कर फाउंडेशन के सहयोग से 19 जून, 1996 को पठन दिवस के रूप में शुरू की गई यह पहल, साक्षरता को बढ़ावा देने और राज्य की जनता के बीच पुस्तकें पढ़ने की आदत को बढ़ावा देने वाले एक जन आंदोलन में बदल चुकी है।
वर्ष 2017 में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोच्चि यात्रा के दौरान राष्ट्रीय पठन दिवस और पठन माह से जुड़े कार्यक्रमों का शुभारंभ किया था। इससे पठन दिवस को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली।