अक्टूबर 25, 2026 8:30 अपराह्न

printer

इबोला से बचाव के लिए कांगो से लौटेने वालों के लिए 21 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य

युगांडा ने इबोला से बचाव के लिए कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य की यात्रा कर लौटेने वाले नागरिकों के लिए 21 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य किया है। युगांडा के स्वास्थ्य मंत्री क्रिस बारियोमुनसी ने आज इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि युगांडा में अब तक इबोला का कोई मामला सामने नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि केन्या में इबोला के एक मामले से जुड़े सभी 60 संपर्कों की 21 दिन की निगरानी पूरी हो गई है और उन्हें मुक्त कर दिया गया है।

श्री बारियोमुनसी ने बताया कि एंटेबे अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और सभी जमीनी सीमा चौकियों पर जांच बढ़ा दी गई है। हवाई, सड़क या जल मार्ग से युगांडा आने वाले सभी यात्रियों के लिए यात्री लोकेटर फॉर्म भरना अनिवार्य है।