अप्रैल 13, 2026 8:46 अपराह्न

printer

टीएमसी ने सीमा बाड़ के लिए जमीन नहीं दी, सत्ता में आने पर बीएसएफ को सौंपेंगे: भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने  बंगाल को घुसपैठ मुक्त बनाने पर जोर दिया है। उन्‍होंने  राज्य की जनता से  विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देने की अपील की है । ​​श्री अमित शाह ने आज पश्चिम बर्धमान जिले के रानीगंज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस ने घुसपैठ रोकने के लिए कांटेदार तार की बाड़ लगाने के लिए 600 एकड़ जमीन उपलब्ध नहीं कराई है। श्री अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर जमीन सीमा सुरक्षा बल को सौंप दी जाएंगी।

दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में एसआईआर के तहत नामों को हटाने के लिए भाजपा की कड़ी आलोचना की। ममता बनर्जी ने  पश्चिम बर्धमान के रघुनाथपुर में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में एक जनसभा में भाग लिया। उन्होंने बांकुरा जिले में भी जनसभा को संबोधित किया और रोड शो किया।