अप्रैल 12, 2026 2:07 अपराह्न

printer

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने जुलाई महीने के लिए दर्शन और ठहराव कोटा का कार्यक्रम जारी किया

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने जुलाई महीने के लिए दर्शन और ठहराव कोटा की ऑनलाइन घोषणा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार, सुप्रभातम्, थोमाला, अर्चना और अष्टदल पाद पद्मराधना सहित अर्जिता सेवाओं का कोटा 18 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। श्रद्धालु 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। जिन श्रद्धालुओं ने टिकट ऑनलाइन लिए हैं, उन्हें 20 से 22 अप्रैल के बीच दोपहर 12 बजे से पहले भुगतान करना होगा।

कल्याणोत्सव, उन्जल सेवा, अर्जिता ब्रह्मोत्सव और सहस्र दीपालंकार सेवा जैसी अन्य अर्जिता सेवाओं के टिकट 21 अप्रैल को सुबह 10 बजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। वर्चुअल सेवाओं और दर्शन स्लॉट का कोटा उसी दिन दोपहर 3 बजे जारी किया जाएगा।

टी.टी.डी. ने बताया कि अंगप्रदक्षिणाम टोकन 23 अप्रैल को सुबह 10 बजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इसके बाद श्रीवानी ट्रस्ट के दर्शन टिकट सुबह 11 बजे जारी किए जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए निःशुल्क विशेष दर्शन टोकन 23 अप्रैल को दोपहर 3 बजे ऑनलाइन जारी किए जाएंगे।

विशेष प्रवेश दर्शन टिकट 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे जारी किए जाएंगे। तिरुमाला और तिरुपति में आवास के लिए कोटा उसी दिन दोपहर 3 बजे उपलब्ध कराया जाएगा।

श्रद्धालुओं को सलाह दी गई है कि वे टिकट और ठहराव की बुकिंग आधिकारिक वेबसाइट से ही करें।