तिब्बत में आज शाम 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भारत के राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भूकंप शाम करीब 08:03 पर आया। भूकंप का केंद्र जमीन से 173 किलोमीटर की गहराई में था। इसका केंद्र तिब्बत की राजधानी ल्हासा से करीब 400 किलोमीटर दूर बताया गया है। फिलहाल, भूकंप से किसी के हताहत होने या नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है। इससे पहले पिछले महीने भी तिब्बत में 5.0 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं, जनवरी 2025 में 6.8 तीव्रता के भूकंप में 120 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग घायल हुए थे।
तिब्बती पठार में अक्सर शक्तिशाली भूकंप आते हैं। इसकी वजह भारतीय और यूरेशियाई टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना है।