ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने कहा है कि अमरीका और इस्राइल को सैन्य संघर्षों के कारण राजनीतिक स्तर पर विरोध और आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
श्री पेजेशकियान आज संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन-कॉप 31 में शामिल होने के लिए तेहरान से तुर्किये रवाना हुए। उन्होंने इस सम्मेलन को क्षेत्रीय मुद्दों और सैन्य हमलों के कारण पर्यावरण को हुए नुकसान पर चर्चा का महत्वपूर्ण अवसर बताया।
रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि सम्मेलन में 196 देश हिस्सा ले रहे हैं और 71 देशों के प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री कर रहे हैं।
ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि वे इस सम्मेलन में अमरीका और इस्राइल की सैन्य कार्रवाई के कारण तेहरान और आसपास के क्षेत्रों को हुए पर्यावरणीय नुकसान का मुद्दा उठाएंगे।