सितम्बर 5, 2026 6:56 पूर्वाह्न

printer

नेपाल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से सुरक्षित निकाले गए और तीन भारतीय नागरिक: विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशूली बाजार इलाके से तीन और भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकाला गया है। इनमें पांच साल का एक बच्चा भी शामिल है। इसके साथ ही सुरक्षित निकाले गए भारतीयों की संख्या 169 हो गई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि 275 भारतीय नागरिक अब भी लापता हैं।

वहीं, चीन से 1907 भारतीय सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास, सुरक्षित निकाले गए भारतीयों की विमानों से स्वदेश वापसी में मदद कर रहा है। भारत ने नेपाल में बाढ़ के बाद अब तक करीब 95 टन राहत सामग्री भेजी है। भारत आगे भी नेपाल की जरूरत के अनुसार मदद जारी रखेगा। इस बीच, नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर करीब 1295 हो गई है। बचाव दलों ने 12 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला है, जबकि करीब 5 हजार लोग अब भी लापता हैं।