नवम्बर 8, 2026 9:08 पूर्वाह्न

printer

छत्तीसगढ़ के तीन शहर स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के राष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित

छत्तीसगढ़ के तीन शहरों रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के लिए राष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इस महीने की 11 तारीख को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इन शहरों को सम्मानित करेंगी। यह सम्मान शहरों में सफाई अभियान, लोगों की भागीदारी और सफाई कर्मचारियों के अच्छे काम के लिए दिया जा रहा है। इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण की थीम है- ‘स्वच्छता की नई पहल – बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ।’ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर शहरवासियों, अधिकारियों और सफाई कर्मचारियों को बधाई दी है। उन्होंने इसे पूरे राज्य के लिए गर्व की बात बताया। वहीं, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस सम्मान से दूसरे शहरों को भी सफाई के लिए बेहतर काम करने की प्रेरणा मिलेगी।