सेनेगल में चल रहे 2026 डकार युवा ओलंपिक खेलों में भारत की पहलवान तान्या ने रजत पदक जीता है। महिलाओं के 75 किलोग्राम बीच कुश्ती मुकाबले के फाइनल में तान्या को चीन की झाओ मिन से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। शुरुआती बढ़त बनाने के बावजूद तान्या स्वर्ण पदक जीतने से चूक गईं। फाइनल से पहले तान्या ने अपने सभी चार मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। ग्रुप चरण में उन्होंने जर्मनी और ग्रीस की पहलवानों को हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में एस्टोनिया की मेरिली वेस्टर को 4-1 से और सेमीफाइनल में अमरीका की मटिल्डा एन ह्रुबी को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।