मई 28, 2026 8:26 अपराह्न

printer

डब्ल्यू.एम.ओ ने कहा- अगले पांच वर्षों में वैश्विक औसत तापमान रिकॉर्ड स्तर पर या उसके आसपास बने रहने की संभावना है

विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यू.एम.ओ) ने आज कहा कि अगले पांच वर्षों में वैश्विक औसत तापमान रिकॉर्ड स्तर पर या उसके आसपास बने रहने की संभावना है। वहीं, आर्कटिक क्षेत्र में तापमान में असामान्य वृद्धि वैश्विक औसत से अधिक रहने का अनुमान है। यह निष्कर्ष डब्ल्यू.एम.ओ की 2026 से 2035 के लिए तैयार वैश्विक रिपोर्ट से निकला है। इस रिपोर्ट को ब्रिटेन के मौसम कार्यालय और डब्ल्यू.एम.ओ के वार्षिक से दशकीय जलवायु पूर्वानुमान के प्रमुख केंद्र ने तैयार किया है।
 
रिपोर्ट के अनुसार, 2026 से 2030 की अवधि के दौरान वार्षिक वैश्विक औसत सतही तापमान वर्ष 1850 से वर्ष 1900 के औसत से एक दशमलव तीन से एक दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। वहीं, 2026 और 2030 के बीच आने वाला कोई एक वर्ष 2024 के अब तक के सबसे गर्म वर्ष को पीछे छोड़ देगा। 
 
रिपोर्ट के प्रमुख लेखक लियोन हरमनसन ने कहा कि 2026 के अंत में अल नीनो की आशंका है, जिससे अगला वर्ष 2027 के रिकॉर्ड तोड़ने वाला वर्ष बन सकता हैा