नवम्बर 23, 2026 10:22 अपराह्न

printer

पश्चिम बंगाल सरकार राज्य का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ किए जाने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाने की तैयारी में

पश्चिम बंगाल सरकार राज्य का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ किए जाने के लिए विधानसभा में प्रस्ताव लाने जा रही है। प्रस्ताव के तहत राज्य का नाम बांग्ला और अंग्रेज़ी, दोनों भाषाओं में ‘पश्चिम बंगा’ किए जाने का प्रावधान है। वर्तमान में अंग्रेज़ी में राज्य का नाम ‘वेस्ट बंगाल’ है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज नबान्न में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 9 दिसंबर को विधानसभा में यह प्रस्ताव पेश किया जाएगा। प्रस्ताव के विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित होने के बाद इसे अंतिम अनुमोदन के लिए गृह मंत्रालय के पास नई दिल्ली भेजा जाएगा।