नेपाल के प्यूठान जिले में कल रात एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। घायलों में चालक और यात्री शामिल हैं, जिनमें से कई उत्तर प्रदेश-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों के निवासी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपये प्रति परिवार की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
महाराजगंज के डीएम संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि यह दुर्घटना तब हुई जब एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। घायलों को इलाज के लिए बुटवल के लुम्बिनी सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।