अमरीका ने ईरान के रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र सहायता के लिए हथियार और सैन्य उपकरण खरीदने में मदद के आरोप में कई देशों में मौजूद 10 व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। प्रतिबंधित व्यक्तियों में एक पाकिस्तानी व्यवसायी और उससे जुड़ी तीन कंपनियां शामिल हैं। यह व्यवसायी पाकिस्तान के कैवेलियर ग्रुप का अध्यक्ष है। यह पाकिस्तान और अन्य देशों में परिचालन करने वाली एक निजी रक्षा कंपनी है। अमरीका के अनुसार इस व्यक्ति और कंपनी ने ईरान रक्षा मंत्रालय के लिए मध्यस्थ के रूप में काम किया और हथियारों की खरीद-फरोख्त में सहायता की। अरीका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि अमरीका, ईरान को समर्थन देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाना जारी रखेगा। यह अभियान इस वर्ष अगस्त में ईरानी सरकार के आर्थिक नेटवर्क को बाधित करने के लिए शुरू किया गया था।
News On AIR | अक्टूबर 2, 2026 6:18 पूर्वाह्न
अमरीका ने ईरान से सैन्य खरीद के मामले में पाकिस्तानी व्यवसायी सहित 10 व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाए