नवम्बर 7, 2026 9:05 अपराह्न

printer

अमरीका ने ईरान के जरिए हथियारों की आपूर्ति रोकने के लिए नए टास्क फोर्स का किया गठन

अमरीका ने ईरान के जरिए उन्नत हथियारों और अन्य प्रतिबंधित सामग्रियों की आपूर्ति रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का गठन किया है। अमरीकी सेंट्रल कमांड- सेंटकॉम ने बताया कि ‘टास्क फोर्स आयरन गेट’ में करीब 20 सैन्य और असैन्य कर्मी शामिल होंगे। इसका मुख्यालय फ्लोरिडा के टाम्पा में होगा। सेंटकॉम के अनुसार यह टास्क फोर्स अमरीकी सरकार की विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर ईरान की जमीनी सीमाओं और कैस्पियन सागर के रास्ते उन्नत हथियारों, दोहरे उपयोग वाली तकनीकों, प्रतिबंधित सामग्रियों और अवैध धन के लेन-देन पर रोक लगाने का काम करेगी।

सेंटकॉम ने दावा किया कि अमरीकी नौसैनिक नाकेबंदी के कारण हाल के महीनों में ईरान 25 अरब डॉलर से अधिक मूल्य का कच्चा तेल निर्यात नहीं कर पाया है। उसने कहा कि ईरानी बंदरगाहों से आने-जाने वाले जहाजों पर समुद्री निगरानी और कार्रवाई जारी हैं। यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की एयरोस्पेस फोर्स ने देश की स्वदेशी रक्षा उत्पादन क्षमता, तकनीकी प्रगति और सैन्य क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर दिया है।